विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में कट्टे की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट: नकाबपोश हमलावरों ने की फायरिंग, सिर पर हमला, कार-ज्वेलरी से भरा बैग लेकर हुए फरार – Bilaspur (Chhattisgarh) News



छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी के साथ नकाबपोश हमलावरों ने कट्टे की नोक पर लूट की है। वारदात के दौरान हमलावरों ने फायरिंग की और ज्वेलरी व्यापारी के सिर पर हथियार से वार भी किया। इसके बाद हमलावरों ने ज्वेलरी व्यापारी की कार और ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। हमलावरों ने घटना स्थल पर अपनी वैन और बाइक छोड़ दी। हमलावरों के हमले में ज्वेलरी व्यापारी घायल हो गया। लूट की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र में राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास की है। जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी मंगलवार की रात दुकान से घर लौट रहे थे। जैसे ही संतोष कार से राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास पहुंचे। तभी नकाबपोश हमलावर बाइक और कार से पहुंचे। हमलावरों ने कार अड़ाकर संचालक की कार को रोक लिया और उन्हें कार से बाहर निकाला। इसके बाद हमलावरों ने फायरिंग की और संचालक के सिर पर हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने संचालक से ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और उसकी ही कार लेकर मौके से फरार हो गए। हमलावर घटना स्थल पर अपकी अपनी वैन और बाइक छोड़ गए। घटना CCTV कैमरे में कैद यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घायल संचालक संतोष तिवारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और घटना स्थल पर टीम तैनात कर दी गई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस वारदात में हमलावर संचालक से कितनी ज्वेलरी अपने साथ लूट ले गए हैं। पुलिस इस मामले में ज्वेलरी संचालक से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button