बीजापुर में बौखलाए माओवादियों ने एक और शिक्षा दूत की कर दी हत्या, 2023 से अब तक 8 को बनाया निशाना
बीजापुर में माओवादियों ने कायराना हरकत करते हुए शुक्रवार रात को एक और शिक्षादूत की हत्या कर दी है। शिक्षादूत स्कूल से लौट रहा था जिस दौरान माओवादियों ने अपहरण कर देर रात उसकी हत्या कर दी। 2023 से अब तक माओवादियों ने 8 शिक्षादूतों की हत्या की है।
Publish Date: Sat, 30 Aug 2025 09:39:41 AM (IST)
Updated Date: Sat, 30 Aug 2025 09:50:28 AM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिध, बीजापुर: बस्तर संभाग में माओवादी अपनी कायरना करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र में माओवादी लगातरा शिक्षा दूतों को अपना निशाना बना रहे हैं। बीजापुर में माओवादियों ने एक और शिक्षादूत का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है।
जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने शुक्रवार और शनिवार की दर्मियानी रात इस वारदात को अंजाम दिया है। जिले के गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा में पदस्त शिक्षादूत कल्लू ताती का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। वह शुक्रवार शाम स्कूल से लौट रहा था, जिस दौरान माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया और देर रात हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। मिली जानकारी अनुसार, मृतक आदिवासी युवक कल्लू ताती तोड़ता रहने वाला था।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब माओवादी लोगों में अपना डर बरकरार रखने के लिए शिक्षादूतों को अपना निशाना बना रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही माओवादियों ने ऐसे ही एक शिक्षादूत की हत्या कर दी थी। साल 2023 से अब तक माओवादियों ने 8 शिक्षादूतों को निशाना बनाया है।
यह भी पढ़ें- माआवादियों के पास से मिला इतना हथियार की जानकर चौंक जाएंगे आप… AK-47, राकेट लांचर सहित हाईटेक वेपन
दरअसल, बस्तर क्षेत्र में चलाए जा रहे माओवाद विरोधी अभियान से बौखलाए माओवादी निर्दोष शिक्षादूतों को अपना निशाना बना रहे हैं। क्योंकि सरकार इन शिक्षादूतों की मदद से क्षेत्र में आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने की कोशिश कर रही है। वहीं माओवादी मुखबिरी के शक में इन शिक्षादूतों की हत्या कर रहे हैं।
Source link

&w=390&resize=390,220&ssl=1)










