विज्ञापन दें / सहयोग करें

अंबिकापुर में युवक की हत्या का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार: भाई करता था नौकर पर ज्यादा भरोसा, सिर कुचल हत्या,नाली में मिला था शव – Ambikapur (Surguja) News

अंबिकापुर के नमनाकला में फूल व्यवसायी के मकान में रहकर काम करने वाले युवक की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने झारखंड के चैनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फूल व्यवसायी का सगा भाई है। उसने युवक पर भाई द्वारा ज्यादा भरोसा किए जाने के द्वेष में युवक की

.

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर में फूल व्यवसायी बीरबल यादव के साथ दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम खजुरी, नावानगर निवासी जुगनू यादव (25 साल) पिछले 7 सालों से काम कर रहा था। वह बीरबल यादव के नमनाकला, झंझटपारा स्थित घर में रहता था। शुक्रवार सुबह जुगनू यादव का शव नाली में औंधे मुंह पड़ा मिला। व्यवसायी के फूल गोदाम में खून फैला हुआ था। गोदाम में बीरबल का भाई संजू यादव भी सोया था, जो फरार हो गया था।

फूल व्यवसायी के दुकान में काम करता था मृतक

झारखंड से पकड़ा गया आरोपी पुलिस एवं फारेंसिक टीम ने मौके की जांच की तो गोदाम में हड्डी का टुकड़ा, 03 नग टूटा हुआ दांत एवं घटना के प्रयुक्त ईंट जब्त किया गया। पुलिस संदेही संजू यादव की खोजबीन में जुटी थी। संजू यादव को पकड़ने के लिए पुलिस झारखंड पहुंची एवं झारखंड के चैनपुर में रिश्तेदार के घर से उसे हिरासत में लिया। पुलिस उसे लेकर अंबिकापुर पहुंची। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुगनू यादव की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

नाली में मिला था युवक का शव

भाई करता था ज्यादा भरोसा, इसलिए मार डाला एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ में हत्या का कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका भाई बीरबल यादव मृतक जुगनू यादव पर ज्यादा भरोसा करता था। पैसे का हिसाब भी जुगनू करता था। घटना दिवस की रात वे सोने गए तो उसने जुगनू से कहा कि वह काम छोड़कर चला जाए, नहीं तो उसे मार डालेगा। जुगनू ने कहा कि वह काम छोड़कर कहीं नहीं जाएगा।

रात को आरोपी संजू यादव बाहर से ईंट लेकर पहुंचा और सो रहे जुगनू यादव के सिर एवं चेहरे पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को घसीटकर नाली में फेंक दिया। जुगनू यादव के पर्स से उसने 4500 रुपए निकाल लिए। अंबिकापुर से बस में बैठकर वह झारखंड भाग निकला था।

अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजू उर्फ नंदकुमार यादव (43 साल) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button