सांसद हो तो बृजमोहन जैसा, सुशासन तिहार में अफसरों को लगाई फटकार, लोगों ने जमकर बजाई ताली | Mp Brijmohan Agrawal Stern Message To Officers In Sushasan Tihar
विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। आने वाले समय में क्षेत्र को और भी विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू ने नगर की पेयजल एवं जल निकासी समस्याओं के लिए पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वर्तमान सरकार नगर विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि नवीन नगर पालिका भवन बनने से नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
Source link
Follow Us











