विज्ञापन दें / सहयोग करें

ICSE ISC Result 2025 OUT Live: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजे घोषित, यहां Direct Link से करें चेक

11:25 AM, 30-Apr-2025

ICSE Board Result 2025: यहां से करें रिजल्ट डायरेक्ट चेक

सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर आईएससी 12वीं परिणाम 2025 और आईसीएसई 12वीं परिणाम 2025 घोषित कर दिए गए है। कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आप नीचे फोटो पर क्लिक करके रिजल्ट पेज पर जा सकते है।

 

11:12 AM, 30-Apr-2025

CISCE 10th, 12th Result 2025: ऐसे चेक करें अपना परिणाम 

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे। 
  • उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें। 
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
  • छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।

11:04 AM, 30-Apr-2025

CISCE Result 2025 Out: आईसीएसई और आईएससी का रिजल्ट जारी

सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम आखिरकार जारी कर दिए गए हैं। जिसका छात्र और अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org) या (results.cisce.org) पर जाकर देख सकते हैं।

और भी पढ़ें:- सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं-12वीं परिणामों में किया बदलाव, अब ‘योग्य’ और ‘अयोग्य’ का होगा जिक्र 

10:56 AM, 30-Apr-2025

ICSE ISC Results 2025: पिछले साल दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी थी मारी

पिछले वर्ष कक्षा 10वीं की फाइनल परीक्षा में कुल 2,43,617 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 1,30,506 (53.57%) लड़के और 1,13,111 (46.43%) लड़कियां थीं। वहीं, कक्षा 12वीं (आईएससी) की परीक्षा में 99,901 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 52,765 (52.82%) लड़के और 47,136 (47.18%) लड़कियां थीं।

परीक्षा परिणामों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। कक्षा 10वीं में जहां 99.65% लड़कियां सफल रहीं, वहीं लड़कों की सफलता दर 99.31% रही। इसी तरह, कक्षा 12वीं में 98.92% लड़कियां और 97.53% लड़के पास हुए।

10:30 AM, 30-Apr-2025

CISCE Result 2025: बीते वर्ष कितने छात्र हुए थे फेल

पिछले साल 12वीं में 52,765 लड़के और 47,136 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 1,303 लड़के और 510 लड़कियां फेल हो गई थीं। 12वीं में फेल हुए छात्रों की कुल संख्या 1,813 थी। वहीं ICSE 10वीं में 1,30,506 लड़के और 1,13,111 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 894 लड़के और 395 लड़कियां फेल हुए थे। 10वीं में फेल हुए कुल छात्रों की संख्या 1,289 थी।

10:09 AM, 30-Apr-2025

CISCE: आईएससी में पास होने की नई शर्तें

आईएससी कक्षा 12वीं के छात्रों को अब पास सर्टिफिकेट सह अंकों का विवरण प्राप्त करने के लिए अंग्रेजी सहित कम से कम चार विषयों में न्यूनतम 35% अंक लाने होंगे।

09:37 AM, 30-Apr-2025

ISCE ISC Result: 11 बजे होगी रिजल्ट की घोषणा

आईसीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम आज सुबह 11 बजे घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।

09:08 AM, 30-Apr-2025

कैसे डाउनलोड मार्कशीट करें?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (results.cisce.org) पर जाएं।
  • उपयुक्त फील्ड में UID और अनुक्रमणिका संख्या दर्ज करें।
  • अब ‘शो रिजल्ट’ बटन पर क्लिक करें और आईसीएसई परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आईसीएसई कक्षा 10 की मार्कशीट को सुरक्षित रखें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

08:39 AM, 30-Apr-2025

ICSE ISC Result 2025: यहां देख सकेंगे रिजल्ट

सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी जोसेफ इमैनुएल ने कहा है कि छात्र और अन्य संबंधित लोग सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर, या बोर्ड के करियर पोर्टल के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

08:06 AM, 30-Apr-2025

ISC 12th Result: पिछले वर्ष के परिणाम का विवरण

वर्ष 2024 में कक्षा 12वीं  का पास प्रतिशत 98.19% दर्ज किया गया था। जिसमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92% था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 97.53 रहा था।

 


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button