बिन पुस्तक कैसे होगी पढ़ाई, 40 हजार पुस्तकों का वितरण बाकी | Parents Threaten To Lock Down Schools
जिले में शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल है। लगातार पाठ्यपुस्तकों की मांग की जा रही है, लेकिन त्वरित कार्रवाई के बजाय ढिलाई बरती जा रही है। इस पर शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है। बड़ी बात यह है एक माह बाद तिमाही परीक्षा होगी। ऐसे में विद्यार्थियों को कब पाठ्यपुस्तक वितरण होगा, समझ से परे हैं। बच्चे पुस्तक नहीं है तो पढ़ेंगे कैसे। कुछ पालकों का कहना है जल्द सभी पाठ्यपुस्तक नहीं आई तो स्कूलों में तालाबंदी कर दी जाएगी।
Source link
Follow Us











