विज्ञापन दें / सहयोग करें

गर्लफ्रेंड की सगाई से टूटा हाईकोर्ट के वकील का दिल: बिलासपुर में दोस्तों संग की शराब-पार्टी, फिर अरपा नदी में छलांग लगाकर किया सुसाइड – Chhattisgarh News

अरपा नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाईकोर्ट के वकील ने अरपा पुल पर छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश शुक्रवार की रात अरपा नदी में मिली है। वकील गुरुवार रात से लापता था। उसकी बाइक रामसेतु ब्रिज पर मिली थी। वकील अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी

.

युवक का मोबाइल बंद होने पर परेशान परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे थे, तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि, रात में उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी भी की थी। अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिलासपुर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करता था राहुल अग्रवाल।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, भाटापारा निवासी राहुल अग्रवाल (30) पिता सुरेश अग्रवाल मंगला के ग्रीन गार्डन कॉलोनी में पिछले 7-8 साल से रह रहा था। गुरुवार को प्रेक्टिस करने हाईकोर्ट भी गया था। काम से लौटने के बाद शाम को नेहरू चौक पर अपने दोस्त मुकेश राठिया से मिला।

इसके बाद दोनों सिरगिट्टी महिंद्रा शो रूम चले गए। जहां सर्विसिंग के लिए दी गई कार लेने के बाद दोनों ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। दोनों ने यहां मिलकर शराब पार्टी की। जिसके बाद दोनों मुकेश के मोपका स्थित घर पहुंचे। यहां भी शराब पीने लगे। इस दौरान एक और दोस्त अभिषेक आचार्य भी आया, जो थोड़ी देर बाद चला गया।

रात 1.30 बजे निकला, पर नहीं पहुंचा घर

गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे मुकेश को राहुल घर जाने की बात कहने लगा। उसने कहा कि शुक्रवार को हाईकोर्ट में उसका केस लगा है। इसलिए जाना पड़ेगा। राहुल बाइक लेकर मंगला अपने घर के लिए निकला था। लेकिन, वो घर नहीं पहुंचा। इधर, रात से परिजन उसे फोन लगा रहे थे। लेकिन, मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। सुबह भी परिजनों ने उसे कॉल किया। लेकिन, उसका फोन बंद मिला।

इसके बाद उन्होंने फ्लैट में खाना बनाने वाली बाई को कॉल किया तो उसने बताया कि राहुल घर नहीं आया है। रात का खाना पड़ा हुआ था। जिससे परेशान होकर परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

भाटापारा निवासी राहुल अग्रवाल (30) मंगला के ग्रीन गार्डन कॉलोनी में रहता था।

अरपा ब्रिज पर मिली बाइक, खुदकुशी करने की आशंका

इस दौरान पुलिस ने उसके परिजन को रामसेतु ब्रिज पर रात करीब 3 बजे लावारिस हालत में एक बाइक मिलने की जानकारी दी। जिस पर परिजन ने राहुल की बाइक की पहचान की। जिसके बाद से उसके नदी में कूदकर खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही थी।

रात 10.30 बजे लोगों की शव पर पड़ी नजर

शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे अरपा नदी के ऊपर ब्रिज पर खड़े कुछ युवक की नजर पानी में लाश पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर राहुल के दोस्तों के साथ पुलिस पहुंची। देर रात तक पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ रात पौने 1 बजे शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान राहुल अग्रवाल के रूप में ही की गई।

सिटी कोतवाली टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया कि, शुरुआती जांच में युवक के नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका है। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट आने पर ही युवक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

अरपा नदी के ऊपर ब्रिज पर खड़े कुछ युवक की नजर पानी में लाश पर पड़ी थी।

प्रेमिका की शादी तय, तनाव में सुसाइड की आशंका

पुलिस ने परिजन और दोस्तों से पूछताछ की, तब पता चला कि राहुल का किसी लड़की से अफेयर चल रहा था। राहुल उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, इस बीच लड़की के परिजन ने दूसरी जगह उसका रिश्ता तय कर दिया। उसकी सगाई भी हो गई। इससे राहुल दुखी होकर तनाव में आ गया था। ऐसे में आशंका है कि इसी तनाव और दुख के चलते उसने आत्महत्या की होगी।

एसडीआरएफ की टीम ने देर रात शव को बाहर निकाला।

सीयू से की लॉ की पढ़ाई, हाईकोर्ट में प्रैक्टिस

राहुल ने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की थी। साल 2013 से 2018 तक पढ़ाई करने के बाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। पहले उसने महिला वकील के एसोसिएट के तौर पर काम किया। लेकिन कुछ समय पहले स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस करने लगा था।

घटना की जानकारी मिलते ही उसके बैचमेट और हाईकोर्ट में साथ में प्रैक्टिस कर रहे कई युवा वकील मौके पर पहुंच गए थे। कुछ दोस्तों ने टी-शर्ट से उसकी पहचान भी की। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button