विज्ञापन दें / सहयोग करें

चकरभाठा में बेकहो लोडर का टायर फटने से उड़ा हेल्पर; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक मौत

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी में बेकहो लोडर मशीन के टायर में हवा भरने के दौरान हुए जबरदस्त विस्फोट में हेल्पर उमाकांत कौशिक (सीपत) की मौत …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 07:44:32 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 07:44:32 AM (IST)

सीसीटीवी फुटेज

HighLights

  1. नया टायर बदलने के बजाय पैचवर्क से चला रहे थे काम
  2. बोदरी की फॉर्च्यून कॉलोनी में भारी चूक, भारी वाहनों में हवा भरते समय रखें ध्यान
  3. अत्यधिक एयर प्रेशर से लोहे का डिस्क बना मौत का गोला

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फार्च्यून एलीमेंट कालोनी में बेकहो लोडर के टायर में हवा भरने के दौरान हुए जोरदार ब्लास्ट में एक हेल्पर की मौत हो गई। हादसे में मैकेनिक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और लोगों की चीख-पुकार दिखाई दे रही है।

सीपत एनटीपीसी में रहने वाले उमाकांत कौशिक बेकहो लोडर में हेल्पर थे। वे बोदरी स्थित फार्च्यून एलीमेंट कालोनी में काम करते थेेै। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कालोनी परिसर में खड़ी बेकहो लोडर के बड़े टायर में हवा भरने का काम चल रहा था। मौके पर हेल्पर भूपेंद्र कौशिक, टायर मिस्त्री ओसामा और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि टायर का डिस्क और उससे जुड़े भारी लोहे के हिस्से कई फीट दूर तक उछल गए। आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में जेसीबी हेल्पर उमाकांत कौशिक को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं टायर मिस्त्री ओसामा, बेकहो लोडर आपरेटर भूपेंद्र राव और कर्मचारी अमृत लाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी है।

भारी वाहनों के टायर में हवा भरते समय क्यों बढ़ता है खतरा

भारी वाहनों और निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली मशीनों के बड़े टायर सामान्य वाहनों की तुलना में अधिक दबाव सहन करते हैं। यदि टायर पहले से क्षतिग्रस्त हो, रिम सही स्थिति में न हो या निर्धारित सीमा से अधिक हवा भरी जाए तो ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे टायरों में हवा भरते समय सुरक्षा दूरी बनाए रखना, प्रेशर गेज का उपयोग करना और प्रशिक्षित तकनीशियन की निगरानी जरूरी होती है। कई बार टायर के अंदर मौजूद तकनीकी खराबी बाहर से दिखाई नहीं देती, लेकिन हवा भरने के दौरान वह अचानक विस्फोट का कारण बन सकती है। ऐसे मामलों में सुरक्षा उपकरणों का उपयोग भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, हवा में उछलते नजर आए हेल्पर और कर्मचारी

घटना के बाद हादसे का वीडियो सामने आने से पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में ब्लास्ट के तुरंत बाद लोगों को इधर-उधर भागते और घायलों को संभालते देखा जा रहा है। चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि वीडियो में विस्फोट के बाद कर्मचारी उछलकर गिरते हुए नजर आ रहे हैं। टायर में प्रेशर अधिक होने के कारण ब्लास्ट की बात सामने आई है। बताया जाता है कि बेकहो लोडर का टायर खराब हो गया था। इसे बदलवाने के बजाए रिपेयर करवाकर काम चलाया जा रहा था।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button