विज्ञापन दें / सहयोग करें

Haryana: करनाल की कर्ण लेक के पास मिली विस्फोटक सामग्री, दो ग्रेनेड मिलने की सूचना, एक को किया डिफ्यूज

हरियाणा के करनाल में NH-44 हाईवे के पास स्थित प्रसिद्ध कर्ण लेक के नजदीक गुरुवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। यहां संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि कर्ण लेक क्षेत्र में विस्फोटक जैसी कोई वस्तु पड़ी है। सूचना मिलते ही करनाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत क्षेत्र को घेरकर यातायात को रोक दिया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Trending Videos

पुलिस को मिले दो ग्रेनेड

जांच के दौरान पुलिस को वहां दो ग्रेनेड मिले। तुरंत ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने सावधानी बरतते हुए एक ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। हालांकि दूसरा ग्रेनेड को निष्क्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञ लगातार प्रयास कर रहे हैं कि बिना किसी नुकसान के ग्रेनेड को निष्क्रिय किया जा सके।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button