कोरबा में हनुमंत कथा शुरू, धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे: लाखों भक्त उमड़े, 1 अप्रैल तक चलेगा दिव्य दरबार और कथा – Korba News
कोरबा के ग्राम ढपढप में पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ हो गया है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कोरबा पहुंचने पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। कथा स्थल पर हजारों भक्तों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंच पर पहुंचकर पंडित शास्त्री ने छत्तीसगढ़ और कोरबा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां का कोयला पूरे देश को रोशन करता है। उन्होंने माता सर्वमंगला को नमन करते हुए ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ का जयकारा भी लगाया। इस दौरान उन्होंने ‘अपना घर सेवा आश्रम’ द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणादायक बताया। दिव्य दरबार का भी आयोजन पंडित शास्त्री ने बताया कि वे 1 अप्रैल तक कोरबा में रहेंगे। इस दौरान कथा वाचन के साथ-साथ दिव्य दरबार का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की। आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम ग्राम ढपढप, बांकीमोंगरा में 27 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगा। ‘अपना घर सेवा आश्रम’ द्वारा आयोजित इस कथा में लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। पहले दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए उपस्थित रहे। आने वाले दिनों में भी भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति ने विशेष तैयारियां की हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कथा स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
<












