विज्ञापन दें / सहयोग करें

भिलाई-बिलासपुर में धर्मांतरण पर बवाल…चर्च के बाहर हनुमान चालीसा पाठ: बजरंग दल बोला- हिंदुओं को पैसों का लालच देकर गुमराह कर रहे – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के भिलाई के कैलाश नगर में धर्मांतरण को लेकर रविवार को बड़ा बवाल हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च के बाहर जमकर हंगामा किया। धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाया। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

.

हंगामे के बीच जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। चर्च में मौजूद करीब 100-150 लोगों को बस में बैठाकर थाने ले जाया, जहां पूछताछ की गई। वहीं संगठन के कार्यकर्ताओं ने चर्च के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

वहीं बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के गीतांजली सिटी इलाके में भी शनिवार को प्रार्थना सभा को लेकर विवाद सामने आया। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि एक मकान में प्रार्थना के नाम पर धर्मांतरण करवाया जा रहा है। यहां भी हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

धर्मांतरण को लेकर बवाल से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

कैलाश नगर में धर्मांतरण को लेकर रविवार को बड़ा बवाल हो गया। पुलिस चर्च से उठाकर सभी लोगों को थाने ले गई।

कैलाश नगर में धर्मांतरण को लेकर ईसाई धर्म के लोगों और पुलिस के बीच बहस।

कैलाश नगर में धर्मांतरण को लेकर चर्च के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

बजरंग दल ने कहा- पैसों का लालच देकर करवा रहे धर्मांतरण

वहीं बजरंग दल के जिला सह संयोजक रामलोचन राकेश तिवारी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि जामुल के कैलाशनगर के एक घर में 200 से 250 की संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं, जिसमें बहुत छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। जानकारी मिली कि वहां धर्मांतरण कराया जा रहा है।

छोटे-छोटे बच्चों को भी प्रार्थना के नाम पर यहां बुलाया गया है। यहां पर बिना अनुमति इतनी संख्या में लोग जमा हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से प्रशासन से मांग की है कि धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सीएसपी बोले- मामले की जांच की जा रही है

छावनी थाना के सीएसपी हरीश पाटिल‌ ने कहा, जामुल के कैलाश नगर में एक चर्च है। हमें सूचना मिली कि कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता यहां नारेबाजी कर रहे हैं। बजरंग के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण किया जा रहा है।

बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, प्रार्थना सभा पर हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

वहीं बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में भी धर्मांतरण को लेकर हंगामा हो गया। गीतांजली सिटी इलाके के एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। इसे धर्मांतरण का आरोप लगाया। संगठन के कार्यकर्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

हिंदू संगठन के लोगों का कहना ​है, मकान में 20 से 25 लोग प्रार्थना कर रहे थे। उनका आरोप है कि यहां एक शिक्षिका द्वारा प्रार्थना के नाम पर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की, तो दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में भी धर्मांतरण को लेकर हंगामा हो गया।

…………………………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

रायपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल:बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध, एक घर पर थे 100 से ज्यादा लोग मौजूद

बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके कार्यकर्ताओं को कोटा के एक घर में धर्मांतरण की सूचना मिली।

रायपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हो गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक घर का घेराव कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस घर के भीतर करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। जिनका धर्मांतरण करवाया जा रहा था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर हंगामा शांत कराया। सूचना है कि इस मामले में पुलिस अब FIR दर्ज कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button