आधे घंटे की बारिश, मंत्री के बंगले में घुसा पानी: सड़कों में भी पानी भरा, गड्ढों के कारण बढ़ी मुश्किलें, सरगुजा में औसत से अधिक बारिश – Ambikapur (Surguja) News
मंत्री के बंगले में परिसर व घर के अंदर घुसा पानी
अंबिकापुर में मंगलवार दोपहर महज आधे घंटे की तेज बारिश में सड़कों में पानी भर गया। प्रदेश के नए मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले में भी पानी घुस गया। निचले इलाकों में सड़कों से लेकर घरों तक में पानी घुस जाने से लोग परेशान रहे। शहर की खस्ताहाल सड़कों के गड्
.
मंगलवार को सरगुजा में कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई, हालांकि बारिश रुक-रूककर हो रही है। दोपहर में अंबिकापुर में करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कें भी जलमग्न हो गईं। तेज बारिश के बाद गांधी चौक स्थित प्रदेश के नए मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले में भी पानी भर गया।
सड़कों में पानी भरने से फंसी वाहनें
मंत्री के बंगले का कैंपस पानी से लबालब हो गया और हालात ऐसे बने कि नगर निगम की टीम को मौके पर बुलाना पड़ा। निगम अमले ने मोटर पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया।
निचले इलाकों में भरा पानी, ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त अंबिकापुर में भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में घरों में पानी घुस जा रहा है। यह स्थिति इस बारिश में कई बार बन चुकी है। बारिश में सड़कों में भी पानी भरा जा रहा है। अंबिकापुर शहर के देवीगंज मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। इन सड़कों में भी वाहन चालक परेशान रहे।
सर्वाधिक परेशानी नेशनल हाईवे के प्रवेश मार्गों में है। भारत माता चौक से लेकर दरिमा मोड़ तक पूरी तरह से टूट चुकी सड़क पानी से लबालब हो गई। गांधी चौक से मनेंद्रगढ़ मार्ग में रेलवे स्टेशन तक पूरी सड़क टूट चुकी है। यहां की सड़कों में पानी भर जाने के कारण लोग परेशान रहे।
24 वर्ष बाद सरगुजा में औसत से अधिक बारिश मौसम विभाग के अनुसार झारखंड से गुजर रहे मानसून द्रोणी रेखा के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश हो रही है। सरगुजा में 24 वर्षों बाद औसत से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। 25 अगस्त के पूर्व ही अंबिकापुर में औसत बारिश 1235 मिलीमीटर तक पहुंच गई थी। अंबिकापुर की औसत बारिश 1220 मिलीमीटर है। इसके पूर्व वर्ष 2001 में औसत से अधिक बारिश हुई थी।
Source link











