हादसा: कार ने वाहनों को मारी टक्कर – Korba News
.
इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को चपेट में लिया फिर सड़क किनारे खड़े कार से जा टकराई। इस दौरान कई उक्त वाहन चालक और राहगीर बाल-बाल बच गए। घटना रजगामार रोड पर एफसीआई गोदाम के सामने इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ पर गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे हुई। कार नंबर-सीजी-12 बीजी 3303 के ड्राइवर ने तेज रफ्तार के चलते नियंत्रण खो दिया। सामने से आ रहे दो बाइक चालकों ने किसी तरह से खुद को बचाया। वहीं कार इलेक्ट्रिक ऑटो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी कार से जा भिड़ी। हादसे में इलेक्ट्रिक ऑटो और कार कार क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया की ओर सड़क आकर सीधे रजगामार रोड से जुड़ती है। उस ओर से आने वाले दूर से नजर नहीं आते, जिससे अक्सर हादसे होते हैं।
<
Follow Us











