विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा: प्रभु श्रीराम रथ पर सवार, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र – Dhamtari News



धमतरी में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु देर रात तक शामिल हुए। पूरा शहर ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में आकर्षक रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान विराजमान थे। विभिन्न वार्डों से निकली झांकियां भी शोभायात्रा का हिस्सा बनीं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। भक्त डीजे और धुमाल की धुन पर थिरकते नजर आए। 101 दीपों से प्रभु श्रीराम की आरती
अलग-अलग समाजों और संगठनों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर रामभक्तों का स्वागत किया। शोभायात्रा में दुर्ग, भिलाई, रायपुर और राजनांदगांव से बेहद सुन्दर झांकियां आई, जिन्हे विशेष रूप से सराही गईं। इस दौरान 101 दीपों से प्रभु श्रीराम की आरती भी उतारी गई। 18 साल से शोभायात्रा निकली जा रही धमतरी में रामनवमी पर शोभायात्रा 18 साल से निकली जा रही है। यह आयोजन 2008 से लगातार किया जा रहा है। आसपास के जिलों से भी लोग इसमें शामिल होने आते हैं। श्री रामनवमी आयोजन समिति के तीरथ राजफूटान ने बताया कि यह शोभायात्रा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्रति आस्था प्रकट करने के उद्देश्य से निकाली जाती है। शोभायात्रा बनियापारा स्थित सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर विंध्यवासिनी मंदिर में समाप्त हुई।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button