व्हाट्सएप वीडियो कॉल से बनाई थी गर्लफ्रेंड की न्यूड वीडियो: ब्रेकअप के बाद इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट, बालोद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार – Balod News
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ब्रेकअप के बाद एक युवती का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। आरोपी बॉयफ्रेंड ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था। युवती को इसकी जानकारी अपनी सहेलियों से मिली। घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय आरोपी नारायण देशमुख ने दोस्ती के समय व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर युवती का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। ब्रेकअप होने के बाद उसने 9 जुलाई को बदला लेने के इरादे से यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने गुंडरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भेजा गया जेल गुंडरदेही थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि आरोपी ने दोस्ती के दौरान युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए थे, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(ई), 66(घ), 67 और 67(ए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
<










