विज्ञापन दें / सहयोग करें

प्रेमिका ने बात करने से किया मना,प्रेमी ने की खुदकुशी: धमतरी में मकान की छत पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच जारी – Dhamtari News


धमतरी में युवक ने मकान की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में युवक ने मकान की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शुक्रवार देर रात युवक की लाश से फंदे पर लटकते मिली। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला

.

मामला रुद्री थाना क्षेत्र के कैलाश पति नगर का है। दरअसल, इस इलाके के एक मकान की दूसरी मंजिल की छत पर एक युवक फांसी के फंदे पर लटक गया। मकान मालिक ने फंदे पर लटके युवक को देखने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जांच में पता चला कि युवक नगरी थाना के ग्राम मोदे का रहने वाला है। जिसका नाम भरत लाल नागरची (25) है।

प्रेमिका से मिलने आया था युवक

जानकारी के अनुसार, युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। वो अपनी गर्ल फ्रेंड से बातचीत करने आया हुआ था। इस दौरान गर्ल फ्रेंड ने युवक से बात करने से मना कर दिया। इसके बाद प्रेमिका उस मकान से कहीं और चली गई। वहीं युवक भी नाराज होकर वहां से चला गया।

थोड़ी देर बाद युवक ने फिर उस मकान में आया और दूसरी मंजिल में पर्दे से लगे एक लोहे की पाइप में फांसी में फंदे में लटक गया। युवक के कलाई में पट्टी भी पट्टी भी बंधा हुआ मिला। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि युवक के आत्महत्या की सूचना पुलिस की मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में भेजा दिया है। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। पुलिस युवक के आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button