विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में हंगामे के बीच हुई सामान्य सभा की बैठक: 1778 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति, 7 एजेंडा में पूर्ण बहुमत, 6 में सर्वसम्मति से निर्माण कार्य को किया स्वीकृत – Raigarh News

सामान्य सभा की बैठक में 13 एजेंडा के लिए 40 प्रश्न रखे गए थे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विपक्ष के हंगामे के बीच सामान्य सभा में 1778 कारोड़ 52 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। इस सामान्य सभा में 13 एजेंडा में 40 प्रश्न रखे गए थे।

.

नगर निगम के सभाकक्ष में सामान्य सभा का शुभारंभ किया गया। सभापति के अनुमति के बाद सामान्य सभा की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें प्रश्नकाल के लिए 1 घंटे का समय रखा गया था।

लाटरी पद्धति से पार्षदों द्वारा लगाए गए प्रश्नों का सवाल-जवाब प्रक्रिया हुई। इसमें निर्माण, अतिक्रमण, विकास कार्य, पूर्व में हुए कार्यों की स्थिति, डेंगू से निपटने के किए जा रहे कार्य और विकास कार्यों से संबंधित कुल 40 प्रशन लगाए गए थे।

इसमें एजेंडा नंबर 1, 3 और 4 पर नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया व विपक्ष के नेताओं ने अपनी आपत्ति जतायी और सदन में यह बता रखा कि इन एजेंडो में एक ही कार्य के लिए अलग-अलग योजनाओं में अलग-अलग मद का प्रावधान है।

उन्होंने इन एजेंडा में विस्तृत विश्लेषण के लिए संलग्न प्रस्तावों की प्रति का अवलोकन करने की बात कही। साथ ही विपक्ष ने प्रस्ताव क्रमांक 4 को पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण और भ्रामक होना बताया।

उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव में चिन्हित 37 सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। इस प्रस्ताव को नगर पालिक निगम अधिनियम का उल्लंघन बताया और कहा कि प्रस्ताव में सड़कों की सिर्फ लंबाई का वर्णन है चौड़ाई का नहीं जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है।

ऐसे में विपक्षीय दल ने अपनी आपत्ति दर्ज करायी। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया। जिसमें 7 एजेंडा पर भाजपा पार्षदों की पूर्ण बहुमत रही, तो 6 एजेंडा पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।

निगम के सामान्य सभा में मौजूद महापौर समेत MIC के सदस्य

बहुमत से प्रस्ताव पारित सामान्य सभा में कुल 13 प्रस्ताव थे। प्रस्ताव क्रमांक 4 में मेजर रोड, सब अर्बन एरिया रोड, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, पॉन्ड लैक डेवलपमेंट, स्पोर्ट कंपलेक्स, न्यू मार्केट डेवलपमेंट, मल्टी लेवल पार्किंग, ट्रांसपोर्ट नगर, वाटर सप्लाई सीवरेज नेटवर्क, ट्रेड सेंटर, रूफटॉप सोलर और जंक्शन संबंधित एजेंडा कार्य शामिल किए गए थे। सभी एजेंडा पर चर्चा करते हुए बहुमत से प्रस्ताव को पारित किया गया।

एजेंडा नंबर 1, 3 और 4 पर नेता प्रतिपक्ष समेत विपक्षिय दल के पार्षदों ने आपत्ति दर्ज करायी

विकास कार्यों को सदन में स्वीकृति दी गई सभी 13 एजेंडा में करीब 1697 करोड़ 57 लाख रुपए लागत से ज्यादा के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों को सदन में स्वीकृति दी गई। प्रश्नकाल के दौरान प्रश्नों से संबंधित जवाब विभाग प्रमुख MIC सदस्यों ने दिए।

इस दौरान कई प्रस्ताव के संबंध में पार्षदगणों द्वारा किए गए प्रश्न एवं एस्टीमेट कार्यों से संबंधित विस्तार से पूर्ण जानकारी कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button