विज्ञापन दें / सहयोग करें

बीजापुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: सांसद फूलो देवी नेताम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल – Kondagaon News



राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को भी झकझोरने वाली है। नेताम ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचारों पर चिंता जताई। उन्होंने राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और महिलाओं को पर्याप्त संरक्षण व न्याय नहीं मिल पा रहा है। सरकार महिला अत्याचार रोकने में विफल:आरोप सांसद ने बताया कि देश में हर घंटे अत्याचार की 51 शिकायतें दर्ज हो रही हैं, जिनमें से 45 प्रतिशत मामले अपहरण, हमले और बलात्कार से संबंधित हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों की ‘डबल इंजन’ सरकारों को महिलाओं पर अत्याचार रोकने में विफल बताया। 3 साल में SC/ST Act के तहत 2455 मामले दर्ज छत्तीसगढ़ में महिलाओं के प्रति अपराध की दर प्रति लाख आबादी पर 60.3 दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत 57.2 से अधिक है। 2023 से फरवरी 2026 तक, छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 2455 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 41 प्रतिशत बलात्कार के हैं। सांसद ने कहा कि एक तरफ सरकार ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ बेटियों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं और उन्हें सुरक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह अत्याचार बढ़ते रहे और न्याय नहीं मिला, तो पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन किए जाएंगे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button