विज्ञापन दें / सहयोग करें

फुटबॉल व वॉलीबॉल स्पर्धा में विद्याकुंज के खिलाड़ी विजेता – Dhamtari News


धमतरी | डीएफसी क्लब धमतरी द्वारा बीते दिनों जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज मैदान धमतरी में किया गया, जिसमें अंडर-10, 12 व 14 वर्ष के खिलाड़ी शामिल हुए। अंडर-10 वर्ष में विद्या कुंज और मॉडल स्कूल धमतरी के बीच प्रतियोगिता में विद्या

.

अंडर-12 वर्ष में विद्याकुंज स्कूल ने अजीम प्रेमजी स्कूल शंकरदाह को 3-0 से हराकर जीत हासिल किया। अंडर-14 वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में विद्याकुंज स्कूल उप विजेता रहा। अंडर-12 वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कर्ष महावर को श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। खेल युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्याकुंज स्कूल की छात्राओं ने सेंट मेरी स्कूल धमतरी और अजीम प्रेमजी स्कूल शंकरदाह को सीधे दो सेटों में हराकर जीत हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्याकुंज स्कूल लोहरसी की छात्रा द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button