जमीन हड़पने से लेकर बकरी चोरी तक, आजम खान पर दर्ज थे कई मुकदमे, 23 महीनों बाद हुए रिहा
समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता 23 महीनों बाद जेल से रिहा हो गए. वे जेल के अंदर से ही कार में बैठकर बाहर निकले और समर्थकों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गए. आजम की रिहाई मंगलवार (23 सितंबर) सुबह 9 बजे होनी थी, लेकिन कागजी कार्रवाई की वजह से अटक गई थी. हालांकि अब वे रिहा हो गए हैं. आजम खान पर जमीन हड़पने से लेकर बकरी चोरी तक, कई मुकदमे दर्ज थे.
सपा नेता आजम खान उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद थे. ‘इंडियन एक्सप्रेस‘ की रिपोर्ट के मुताबिक रामपुर पुलिस ने आजम खान पर दर्ज 81 मुकदमों की जांच की है. ये मामले मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आने के बाद कई आरोपों जैसे धोखाधड़ी और अतिक्रमण के तहत दर्ज किए गए थे.
आजम खान पर दर्ज हैं ये केस
- जमीन पर कब्जा और धोखाधड़ी – इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आजम खान और उनके सहयोगियों पर एक किसान के साथ धोखाधड़ी करके जमीन पर कब्जा करने का आरोप है. आजम और उनके सहयोगियों ने धोखे से जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए थे. इसके बाद मोहम्मद अली जौहार विश्वविद्यालय के परिसर को बढ़ाया गया था.
- नकली जन्म प्रमाण पत्र मामला – आजम, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे पर आरोप है कि उन्होंने बेटे के दो जन्म प्रमाण पत्र बनाए हैं. इस मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है.
- घर में घुसकर तोड़फोड़ और हमला – आजम और उनके सहयोगियों पर साल 2016 में एक घर में घुसकर तोड़फोड़ और हमला करने का आरोप लगा था. इस मामले में उन्हें 7 साल की सजा और 8 लाख रुपए का जुर्माना लगा था.
- बकरी चोरी केस – मामला 2019 का है. आजम खान पर आरोप है कि उन्होंने यतीमखाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति का घर तुड़वा दिया था और उसकी बकरियां और पशु चोरी कर ले गए.
अपडेट जारी है…
Source link



&w=390&resize=390,220&ssl=1)








