₹1000 के मोबाइल बकाया पर दोस्त की हत्या, शव जंगल में फेंका
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जुरगुम गांव में पुराने मोबाइल की खरीद के बकाया 1000 रुपये को लेकर उपजे विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और उसके शव को जंगल में फेंक दिया।
जानकारी के अनुसार, पुराने मोबाइल की खरीदी के बकाया 1000 रुपये को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को जंगल में फेंक दिया। मामला बगीचा थाना क्षेत्र के जुरगुम गांव का है।
घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Follow Us













