विज्ञापन दें / सहयोग करें

श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा पौधरोपण अभियान, 500 पौधों का निःशुल्क वितरण

जशपुर/बगीचा (योगेश यादव) श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रम अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देशभर में “सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में समूह की शाखा “औघड़ की तकिया” बगीचा की ओर से रविवार को बगीचा बस स्टैंड में विशेष पौधरोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को 500 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया, जिसमें अमरूद के 260, सागौन के 75, जामुन के 55, कटहल के 50 और नीम के 20 पौधे शामिल थे। संस्था की ओर से ग्रामीणों को फलदार, छायादार, औषधीय एवं इमारती पौधे प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई

इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने गांव के विभिन्न स्थानों पर पौधे भी लगाए। साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि वे पौधों को बचाने और प्रदूषण नियंत्रण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में शाखा मंत्री भगवान राम गुप्ता, उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, संयुक्त मंत्री अवधूत कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, नीलकंठ गुप्ता, मनु गुप्ता, नागेन्द्र गुप्ता, विवेक गुप्ता, वैभव गुप्ता और अभिजीत गुप्ता सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button