विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में चार नए मेडिकल कॉलेज और दो अस्पताल बनेंगे: सरकार ने 1,390 करोड़ मंजूर किए, जल्द शुरू होगा निर्माण, इलाज की मिलेगी बेहतर सुविधा – Raipur News


छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में चार नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और दो अन्य स्वास्थ्य भवनों के निर्माण को मंजूरी दी है। इन छह परियोजनाओं पर कुल 1,390 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। यह फैसला नया रायपुर में हुई छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (C

.

इनमें मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और गीदम में मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। इसके अलावा मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तरों वाला अस्पताल और बिलासपुर में आयुर्वेद कॉलेज व अस्पताल भवन का भी निर्माण होगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि नए मेडिकल कॉलेजों से न केवल पढ़ाई के मौके बढ़ेंगे, बल्कि डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता भी बेहतर होगी। इससे लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की तरफ भागना नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को बिना भेदभाव के अच्छा इलाज मिले और प्रदेश में मजबूत स्वास्थ्य ढांचा खड़ा हो।

बैठक में तय किया गया कि सभी निर्माण कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे। इन नए कॉलेजों से युवाओं को पढ़ाई और नौकरी के नए अवसर मिलेंगे, और दूर-दराज़ के इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button