विज्ञापन दें / सहयोग करें

जांजगीर-चांपा में पूर्व सरपंच की मौत: बाइक अनियंत्रित होकर पुल से 6 फीट नीचे गिरी, अस्पताल में तोड़ा दम – janjgir champa News

जांजगीर-चांपा जिले में पूर्व सरपंच की सड़क दुर्घटना में मौत

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम औराईकला के पूर्व सरपंच दशरथ यादव (55) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में यादव की बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।

.

शनिवार की शाम को दशरथ यादव शनिवार की शाम पूर्व सरपंच दशरथ यादव 55 वर्ष किसी काम से ग्राम ख़ोहा गए हुए थे। काम खत्म कर वे अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे

ग्राम खोहा से अपने काम से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे बने पुल से करीब 6 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में यादव को गंभीर चोटें आईं।

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

आसपास के लोगों ने घटना देखी और तुरंत उन्हें बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस अस्पताल पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button