पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कुनकुरी आगमन, आज बुधवार को करेंगे जनसभा
जशपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधानसभा में स्थित एकमात्र नगरीय निकाय कुनकुरी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हो रहा है। वे बुधवार को दोपहर 1 बजे पंजाब नेशनल बैंक के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे। भूपेश बघेल के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि वे इस दौरान प्रदेश की मौजूदा सरकार पर हमला बोल सकते हैं और आगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
प्रशासन ने उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस समर्थकों में इस जनसभा को लेकर खासा उत्साह है, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है।
Follow Us













