विज्ञापन दें / सहयोग करें

सीतापुर में तस्करों की यूकेलिप्टस लकड़ी लोड ट्रक को वन विभाग ने किया जब्त

विदित हो कि विगत लंबे समय से क्षेत्र में बिना अनुमति के अवैध रूप से नीलगिरी, आम, खम्हार आदि प्रजाति के पेड़ों की कटाई जोरों पर है। उत्तर प्रदेश समेत अन …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 14 Feb 2026 09:43:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Feb 2026 09:46:29 PM (IST)

ट्रक को वन विभाग ने किया जब्त।

HighLights

  1. इस ट्रक में नीलगिरी प्रजाति का पेड़ लोड था।
  2. जिसे तस्करों ने बिना अनुमति के काटा था।
  3. वन विभाग नेलकड़ी समेत ट्रक जब्त किया।

नईदुनिया न्यूज,सीतापुर। अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करों द्वारा बिना अनुमति काटी गई लकड़ी समेत ट्रक को वन विभाग ने जब्त कर लिया है।जब्त वाहन में भारी मात्रा में नीलगिरी प्रजाति की लकड़ी लोड थी।जिसे तस्कर उत्तर प्रदेश ले जाकर खपाने की तैयारी में थे।इससे पहले की वे अपने मंसूबे में कामयाब हो पाते, वन विभाग ने लकड़ी समेत ट्रक को जब्त करते हुए अपने कब्जे में ले लिया।

विदित हो कि विगत लंबे समय से क्षेत्र में बिना अनुमति के अवैध रूप से नीलगिरी, आम, खम्हार आदि प्रजाति के पेड़ों की कटाई जोरों पर है। उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रांतों के लकड़ी तस्कर धड़ल्ले से क्षेत्र में अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे है।

क्षेत्र में अपनी पैठ बना चुके लकड़ी तस्कर गांव के भोले भाले ग्रामीणों को अपने झांसे में लेकर औने पौने दाम पर पेड़ खरीदते हैं। इसके बाद बिना किसी अनुमति के उसकी कटाई करते हुए उसे उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल ले जाकर खपाते है। जहाँ इन लकड़ी तस्करों को लकड़ी के बदले मुंहमांगी कीमत मिलती है।

लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्कर स्थानीय दलालों की मदद से राजनीति संरक्षण भी प्राप्त कर लेते हैं जो इनके रास्ते में आने वाली हर तरह की बाधाओं को दूर करते हैं। यही वजह है कि क्षेत्र में लकड़ी तस्कर लंबे समय से डटे हुए है और बेखौफ होकर बिना अनुमति लकड़ी कटाई कर रहे हैं।

जबकि लकड़ी कटाई के लिए शासन द्वारा कुछ नियम बनाये गए हैं जिसे पूरा करना अनिवार्य है। शासन द्वारा निर्धारित नियमों के लिए एक लंबी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है जिसमें काफी वक्त लग जाता है। लेकिन राजनीति संरक्षण प्राप्त लकड़ी तस्कर शासन के सारे नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से क्षेत्र में लकड़ी कटाई कर रहे है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण विगत दिनों मुखबिर की सूचना पर वन विभाग द्वारा पकड़ा गया ट्रक है।

इस ट्रक में नीलगिरी प्रजाति का पेड़ लोड था जिसे तस्करों ने बिना अनुमति के काटा था। लकड़ी तस्कर इस लकड़ी को ट्रक में लाद कर उत्तर प्रदेश ले जाकर खपाने की तैयारी में थे। तभी मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने ग्राम चलता से अवैध लकड़ी समेत ट्रक जब्त कर लिया।

ट्रक में लगभग 30 टन नीलगिरी प्रजाति की लकड़ी लोड है वन विभाग ने चालक अकमल (27) निवासी अहमदपुरा असरौली प्रयागराज के विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में रेंजर विजय कुमार तिवारी, रमेश मंडावी ,राजेश यादव, त्रिभुवन सिंह ,राजू बेक, जुवेल बरवा अविनाश किंडो शामिल थे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button