विज्ञापन दें / सहयोग करें

planecrash # रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट आगामी आदेश तक निरस्त

विमानन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए समिति बनाई

इस बीच केंद्र सरकार एअर इंडिया विमान दुर्घटना के मद्देनजर विमानन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति गठित करेगी। विमान हादसे से सबक लेते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

सीएम ने विमान दुर्घटना पर जताया शोक

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि विमान दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की मृतात्माओं को ईश्वर शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस विकट परिस्थिति में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। साथ ही इस भीषण दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह है घटना

लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button