मैनपाट में पीलिया से पांच मौतें,स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप: CMHO ने कहा-दो मौतों की जानकारी, एक को क्रोनिक डिजिज, ले रहे पानी का सैंपल – Ambikapur (Surguja) News
सरगुजा के मैनपाट में पीलिया से पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। अन्य कई मरीजों को हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। पीलिया से पांच मौतों की खबर पर स्वास्थ्य अमले ने आज गांवों में जाकर सर्वे किया। सरगुजा सीएमएचओ ने बताया कि दो मौतें पीलिया से होने की जानकारी मिली है। एक को क्रोनिक डिजिज था। अन्य मौतों की जानकारी ली जा रही है। जानकारी के मुुताबिक, मैनपाट के नर्मदापुर, कुनिया, बरिमा क्षेत्र में एक माह से लोग पीलिया से पीड़ित हो रहे हैं। पिछले एक माह से छिटपुट लोग पीलिया से पीड़ित हो रहे हैं। पीड़ितों ने दावा किया है कि पिछले एक माह में पांच लोगों की मौत पीलिया से हो गई है। जिन लोगों की पीलिया से मौत होना बताया गया है उनमें कुनिया के पूर्व उप सरपंच जितेंद्र यादव, नर्मदापुर की भाग्यवती यादव, बरिमा के कक्षा नौवीं के छात्र विकास यादव सहित बइगहवा गांव की एक युवती की मौत होना बताया गया है। अन्य कई लोगों का अंबिकापुर एवं रायपुर में इलाज चल रहा है। दो मौत पीलिया से होने की जानकारी, एक को क्रोनिक डिजिज
सरगुजा सीएमएचओ पीएस मार्को ने बताया कि मैनपाट के कुछ गांवों में पीलिया से मौत होने की जानकारी पर स्वास्थ्य अमले को गांव में भेजा गया था। नर्मदापुर, कुनिया एवं बरिमा में पीलिया से कुछ लोगों के पीड़ित होने एवं मौत की जानकारी मिली थी। सीएमएचओ ने बताया कि कुनिया निवासी जितेंद्र यादव 30 वर्ष एवं एक नर्मदापुर निवासी भाग्यवती यादव 50 वर्ष की पीलिया से मौत होने की जानकारी मिली है। कुनिया के जितेंद्र यादव को क्रोनिक लीवर डिजिज था। इस कारण उसकी मौत हुई है। अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है। सीएमएचओ ने कहा कि जिनके परिवार में मौतें होना बताया गया है, उनमें कोई भी पीलिया का मरीज नहीं मिला है। मौतें 10 से 12 दिनों पूर्व हुई हैं। अलग-अलग गांवों में छिटपुट मरीज सामने आए हैं। कहीं प्रकोप फैलने जैसी स्थिति नहीं है।
सीएमएचओ ने बताया कि कुनिया में चार स्थानों के पानी का सैंपल लिया गया है। कल अन्य स्थानांे से पानी का सैंपल लिया जाएगा। कई पीड़ित हॉस्पिटल में भर्ती
मैनपाट के पीलिया पीड़ित उदयभान यादव व सुभाष यादव का उपचार अंबिकापुर के माता राजरानी मेमोरियल हॉस्पिटल एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर संभावित मरीजों की तलाश की जा रही है।
Source link









