विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांकेर में किसान के खेत में आग: 2 लाख का सोलर सिस्टम जला, फसल को भी नुकसान – Kanker News



कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक स्थित ग्राम मुड़खुसरा में गुरुवार को एक किसान के खेत में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से खेत में लगा सोलर सिंचाई सिस्टम पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि खेत में लगी फसल को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद किसान और उसका परिवार प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान तुलसीराम साहू अपने खेत में सब्जी की खेती करते हैं। उन्होंने खेत में बरबट्टी की फसल लगाई थी और सिंचाई के लिए सोलर सिस्टम से संचालित बोरपंप स्थापित किया था। गुरुवार सुबह जब किसान खेत पहुंचे, तो वहां सोलर सिस्टम पूरी तरह जला हुआ मिला। सोलर पैनल टूटकर जमीन पर बिखरे पड़े थे। 2023 में योजना के तहत लगवाया था सोलर सिस्टम किसान तुलसीराम साहू ने बताया कि इस घटना में उन्हें करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि खेती ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन है और सोलर सिस्टम के जल जाने से आगे खेती करना मुश्किल हो जाएगा। किसान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में शासन की योजना के तहत यह सोलर सिस्टम लगवाया था। आगजनी की आशंका, पुलिस में शिकायत घटना के बाद किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाई गई हो सकती है। किसान का कहना है कि कई बार धान कटाई के बाद खेतों में बचे पैरा में आग लगा दी जाती है, जिससे आग फैलकर दूसरे खेतों तक पहुंच जाती है। ग्रामीणों ने भी जताई चिंता ग्रामीणों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि खेत में अचानक इस तरह आग लगना संदेह पैदा करता है। आसपास के लोगों ने भी आगजनी की आशंका जताई है। प्रशासन से सहायता की मांग घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और नया सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वह दोबारा खेती शुरू कर सके।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button