fertilizer distribution : यूरिया वितरण में गड़बड़ी, निजी संगवारी केंद्र को किया सील
किसानों के धरना प्रदर्शन की सूचना पर डौंडी कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक अधिकारी पवन कुमार यदु, एडीईओ प्रमिला ठाकुर की अनुपस्थिति मेंं डौंडी तहसीलदार देवेंद्र नेताम, आरआई एसएन सोनेश्वर, आवारी सर्कल आरआई भारत भूषण ने मोर्चा संभाला और कृषि केंद्र संचालक की जानकारी ली। केंद्र मेंं उपस्थित हमालो और कर्मचारियों ने संचालक के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। जबकि संचालक स्थिति भांपकर दुकान से गायब हो गया था, जो शाम तक नहींं पहुंचा। तहसीलदार को किसानों ने बताया कि केंद्र संचालक ने जो सीरियल पर्ची किसानों को दी है, उसमेंं पर्ची नंबर 1816 मेंं डेट नहींं है। 1829 मेंं 9- 7- 25 अंकित है। वहीं 1940 सीरियल नंबर मेंं 7- 6- 25 लिखा है। इससे साफ है कि पर्ची मेंं भी बड़ी गड़बड़ी चल रही है। कई किसानों को सादे कागज पर 3 बोरी बाद मेंं देना है लिखकर उन्हें पिछले माह से घुमाया जा रहा है।
Source link











