पिता ने विवाद होने पर बेटे को मारा डाला, गिरफ्तार: सरगुजा में खाट में मिला था युवक का शव, मां व बहन ने भी छुपाई सच्चाई – Ambikapur (Surguja) News
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर में 10 दिनों पूर्व युवक का शव खाट में पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच के बाद युवक की हत्या के आरोप में युवक के पिता को गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में विवाद व मारपीट करने पर आक्रोशित पिता ने बेटे की हत्या
.
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सूर में 24 अप्रैल को शिवनारायण पैकरा (21 साल) का शव खाट में पड़ा मिला था। युवक 23 अप्रैल की रात शादी समारोह में ग्राम करियासूर गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि वह कब लौटा इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। 24 अप्रैल की सुबह शिवनारायण का दोस्त उसे उठाने आया तो तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
खाट में पड़ा मिला था युवक का शव
गला घोंटकर हुई थी हत्या पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो डॉक्टर द्वारा युवक की मौत गला घोंटकर करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक शिवनारायण के पिता राजेंद्र पैकरा सहित उसकी मां एवं बहन से कई बार पूछताछ की तो उन्हें घरवालों पर ही हत्या का शक हुआ।
पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो राजेंद्र पैकरा ने बताया कि 23 अप्रैल को शिवनारायण शादी कार्यक्रम से देर रात घर पहुंचा। उसने अपनी माँ और बहन से शराब के नशे में विवाद कर रहा था। पिता राजेंद्र पैकरा ने बीच बचाव किया।
हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार शिव नारायण की मां एवं बहन डर से घर से चले गए। शिवनारायण ने अपने पिता के साथ छड़ मोड़ने वाला डाई राड से मारपीट की।
मारपीट करने से आक्रोशित राजेंद्र पैकरा ने शिवनारायण के गले को लुंगी से घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को घसीटकर उसके कमरे में खाट में सुला दिया था।
सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पैकरा (60) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Source link













