विज्ञापन दें / सहयोग करें

पेंड्रा के नए बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटा: प्रशासन की कार्रवाई का भारी विरोध, समान कार्रवाई का आश्वासन – Gaurela News



पेंड्रा शहर के नए बस स्टैंड क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई शुरू की। तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में जैसे ही अभियान शुरू हुआ, मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और प्रशासन को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि हर बार कार्रवाई नए बस स्टैंड क्षेत्र से ही शुरू होती है और कुछ दूरी पर जाकर रोक दी जाती है। मौके पर हुई गहमागहमी प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यदि शहर को सच में अतिक्रमण मुक्त करना है, तो अभियान शहर के दूसरे छोर दुर्गा मंदिर की ओर से शुरू किया जाए। विरोध के दौरान कुछ देर तक बहस और गहमागहमी की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाल लिया और माहौल शांत कराया। वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर बढ़ते विरोध को देखते हुए एसडीएम विक्रांत अंचल और एसडीओपी श्याम सिदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी। शहर के अन्य हिस्सों में भी समान रूप से अभियान चलाया जाएगा। आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button