विज्ञापन दें / सहयोग करें

मरवाही के जंगल में फिर दिखा हाथी: किसानों की फसल और घरों को किया नुकसान, वन विभाग ने लोगों को किया अलर्ट – Gaurela News



मरवाही वन परिक्षेत्र के घुसरिया जंगल में एक बार फिर हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। रविवार शाम को हाथी को घुसरिया जंगल क्षेत्र में विचरण करते देखा गया, जिसके बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। जानकारी के अनुसार, हाथी ने घिनौची क्षेत्र में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही, कुछ ग्रामीणों के घरों को भी क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली है। फिलहाल हाथी जंगल क्षेत्र में ही मौजूद है। वन विभाग लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है। तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल जाने से रोका हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग द्वारा आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और विशेष रूप से तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल में न जाने की अपील की गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे हाथी के नजदीक जाने या उसे छेड़ने की कोशिश न करें। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हाथी से संबंधित किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना विभाग को देने को कहा गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button