विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिहार चुनाव से पहले EC का बड़ा फैसला, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों का मानदेय बढ़ाया

इलेक्शन कमीशन ने बिहार चुनाव से ठीक पहले बड़ी घोषणा की है. आयोग ने शुक्रवार (8 अगस्त) को बताया कि चुनाव अधिकारियों, मतगणना कर्मियों और पीठासीन अधिकारियों समेत तमाम कर्मचारियों के मानदेय को बढ़ा दिया है. सबसे ज्यादा मानदेय पीठासीन अधिकारियों (प्रिसाइडिंग ऑफिसर) को मिलेगा. उन्हें पहले हर दिन 350 रुपए मिलते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 500 रुपए हर दिन के हिसाब से कर दिया गया है.

निर्वाचन आयोग ने घोषणा करते हुए बताया, पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वरों और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक को बढ़ा दिया है. उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, सीएपीएफ कार्मिकों और सेक्टर अधिकारियों के मानदेय को भी बढ़ाया गया है. इसके साथ ही मतदान या मतगणना ड्यूटी के लिए भोजन और जलपान की दरों में भी वृद्धि की गई है.

किसका कितना बढ़ा मानदेय

चुनाव आयोग ने बताया कि पहले पीठासीन अधिकारियों को 350 रुपए हर दिन के हिसाब से मिलते थे, लेकिन इसमें 150 रुपए और बढ़ा दिए गए हैं. इस हिसाब से अब हर दिन 500 रुपए मिलेंगे. पॉलिंग ऑफिसर की बात करें तो उसे हर दिन 250 रुपए मिलते थे, लेकिन अब 400 रुपए मिलेंगे. पॉलिंग ऑफिसर का मानदेय भी 150 रुपए बढ़ाया गया है. काउटिंग असिस्टेंट को 250 रुपए मिलते थे. अब उसे 450 रुपए मिलेंगे. चौथी श्रेणी के कर्मचारियों को 1000 रुपए एक मुश्त मिलेंगे. इन्हें पहले 200 रुपए हर दिन मिलते थे.

अपडेट जारी है…




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button