विज्ञापन दें / सहयोग करें

ओडिशा में भूकंप, गरियाबंद में भी महसूस हुए झटके: करीब 19 किमी नीचे 4.5 तीव्रता के झटके, किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं – deobogh News



छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कालाहांडी जिले के आमपानी सेंचुरी में बुधवार शाम भूकंप आया, जिसके हल्के झटके गरियाबंद जिले के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए हैं। कोलकाता से जारी सैटेलाइट इमेजरी में इस भूकंप का केंद्र ओडिशा का आमपानी सेंचुरी में था। शाम करीब 7:42 बजे आए 4.5 तीव्रता का भूकंप करीब 19 किलोमीटर गहराई में आया और लगभग 3 सेकंड तक कंपन महसूस किया गया। यह क्षेत्र कालाहांडी जिले के खोखसरा थाना क्षेत्र में आता है, जो देवभोग से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। झटके हल्के रहे और अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। देवभोग और आसपास के इलाकों में महसूस हुआ कंपन दरअसल, गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में देर शाम मौसम बदल गया था। बारिश के बाद आसमान में बिजली चमक रही थी। इसी दौरान करीब 7:42 बजे लगभग 3 सेकेंड तक इलाके में हल्के झटके महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि जमीन पर रखी चीजें हिलने लगीं। तेज आवाज के साथ आए इन झटकों से इलाके के लोग डर गए और घबरा गए। भूगर्भीय घटना को लेकर चर्चा तेज स्थानीय सोशल मीडिया पर इस भूगर्भीय घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने बताया कि पूरे तहसील क्षेत्र में कंपन्न की सूचना फोन से मिली है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है और मामले को भूगर्भ विशेषज्ञों तक भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button