पुतला दहन के दौरान भड़की आग, बाल-बाल बचे कांग्रेसी: धमतरी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन; बोले- भवन बनाने का एक-एक हिसाब देंगे – Dhamtari News
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और भाजपा का पूतला जलाया। सुकमा में राजीव भवन को ED द्वारा अटैच किए जाने के विरोध में कार्यकर्ता राजीव भवन से गांधी मैदान तक पहुंचे।
.
पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। अचानक पुतले में आग इतनी तेज हो गई कि सभी को वहां से हटना पड़ा। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, पुलिस कर्मी और मौके पर मौजूद पत्रकार भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, धमतरी का पुराना ऐतिहासिक कांग्रेस भवन के साथ-साथ नए राजीव भवन का निर्माण कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया गया हैं। कांग्रेस अपने भवनों के बनाने के खर्च के एक-एक पैसे का हिसाब दे देगी।
अचानक आग की लपटे तेज हुई।
जन सहयोग से पार्टी कार्यालय बनाना पुरानी परंपरा – कांग्रेस
कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने 15 साल विपक्ष में रहने के दौरान कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से राजीव भवन का निर्माण किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि भवन निर्माण में लगे एक-एक पैसे का हिसाब दे सकते हैं। कांग्रेस ने यह भी कहा कि जन सहयोग से पार्टी कार्यालय बनाना उनकी पुरानी परंपरा रही है।
आग की लपटे तेज होने से कार्यकर्ता पीछे हट गए थे।
सीमाएं लांघने का आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां अपनी सीमाएं लांघ रही हैं। उन्होंने कहा कि सुकमा जिला कांग्रेस भवन और पूर्व मंत्री कवासी लखमा के परिजनों की संपत्ति को ED द्वारा अटैच करना आपत्तिजनक है।
ईडी ने कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा की उनके परिजनों की कुछ संपत्ति भी अटैच किया है। यह आदिवासी नेता को परेशान करने की साजिश है। ईडी की कार्यप्रणाली शुरू से ही संदेह के दायरे में रही है।
कांग्रेस के मुताबिक, ईडी कांग्रेस नेताओं को परेशान करने उनकी छवि धूमिल करने के लिये काम कर रही है। जनता ईडी के इन षड्यंत्रों को भली भांति समझ रही है। इस प्रकार के षड्यंत्रों का जवाब जनता देगी।
Source link



.jpg?w=390&resize=390,220&ssl=1)








