सूदखोर तोमर के घर कवरेज के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी: रायपुर में कैमरा तोड़े, झूमाझटकी की, महिला वकील और वीरेंद्र की पत्नी शुभ्रा हिरासत में – Chhattisgarh News
रायपुर के सूदखोर तोमर ब्रदर्स फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इसी बीच पुलिस ने वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी शुभ्रा सिंह तोमर और उनके कथित महिला वकील को हिरासत में लिया है। उनसे तोमर ब्रदर्स के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। घटना पुरानी
.
बताया जा रहा है कि, तोमर ब्रदर्स के घर के बाहर गुरुवार को कुछ पत्रकार कवरेज करने पहुंचे थे। जिस पर कथित महिला वकील संगीता सिंह ने कहा कि, क्यों कवरेज कर रहे हैं। कैमरा तोड़ दिया गया और छीनने की भी कोशिश की गई। फिर बातचीत के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान पत्रकारों से झूमाझटकी और दुर्व्यवहार भी किया गया।
शुभ्रा सिंह तोमर को हिरासत में लेने पुलिस वीरेंद्र के घर पहुंची थी।
वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी शुभ्रा सिंह तोमर को पुलिस ने हिरासत में लिया।
करीबियों के घर छापा भी पड़ा था
दरअसल, पुलिस तोमर बंधुओं की तलाश में उनके करीबियों के घर छापेमारी भी कर रही है। 2 दिन पहले उनके कारोबार से जुड़े लोगों के घर छापेमारी के दौरान 40 करोड़ से ज्यादा की रजिस्ट्री के दस्तावेज और साढ़े तीन करोड़ का सोना मिला है। इसके अलावा, 10 लाख की चांदी, बैंक पासबुक, कुछ चेक और एटीएम भी मिले हैं।
150 से ज्यादा रजिस्ट्री मिली
इसके अलावा, पुलिस ने तोमर बंधुओं के करीबी कारोबारी रविंदर सिंह और ऋषभ सिंह के ठिकानों में मंगलवार की रात करीब 8 बजे छापेमारी की थी। बुधवार की सुबह 7 बजे जांच पूरी हुई। उसी दौरान रविंदर सिंह के घर से 150 से ज्यादा रजिस्ट्री के दस्तावेज और सोना-चांदी के साथ 8 लाख कैश भी मिला है। उन्हें जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।
120 से ज्यादा इकरारनामे के दस्तावेज पहले ही मिल चुके
बता दें कि, 3 जून को पुलिस ने तोमर ब्रदर्स के भाठागांव के घर पर छापेमारी की थी। 12 घंटे की जांच के बाद पुलिस ने 35.10 लाख कैश, 734 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी, 125 ग्राम चांदी के जेवर, बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा जब्त की थी।
इसके अलावा, 120 से ज्यादा इकरारनामे के दस्तावेज, 70 से ज्यादा ब्लैंक चेक और 17 रजिस्ट्री के दस्तावेज मिले थे। उन दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। इस बीच अब 150 से ज्यादा रजिस्ट्री के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
—————————–
तोमर ब्रदर्स से जुड़ी और खबर…
तोमर-ब्रदर्स के सूदखोरी के धंधे में परिवार की महिलाएं भी:पीड़ित बोले- धमकाकर रजिस्ट्री करवाई, कोरे स्टांप पर साइन करवाया, वीरेंद्र-रोहित फरार
रायपुर के तोमर ब्रदर्स के घर से करोड़ों का माल जब्त किया गया है। करीब 37 लाख कैश सोने-चांदी के जेवरात के अलावा हथियार भी मिले हैं। रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर और उनके परिवार पर सूदखोरी का आरोप है। फिलहाल दोनों भाइयों की तलाश पुलिस कर रही है।
एक पीड़ित के थाने में दिए बयान के मुताबिक, इन लोगों ने उधार के एवज में भरा चेक, कोरा चेक, कोरे स्टाम्प पर साइन करवाया। पैसे की वसूली के लिए लगातार मारने की धमकी और जेल भेजने की धमकी दी। इसके साथ ही डरा धमकाकर औने पौने दाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। पढ़ें पूरी खबर…
Source link



_2025928_143654.jpg?w=390&resize=390,220&ssl=1)








