विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर स्टेशन पर यात्रियों को दोहरी राहत: प्लेटफॉर्म-1 पर मिस्टिंग सिस्टम, ओआरएस सैशे की भी सुविधा, अधिकारी बोले-रेलवे सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने प्रतिबद्ध – Bilaspur (Chhattisgarh) News



दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए प्लेटफॉर्म-01 पर अत्याधुनिक मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया है। इसके साथ ही जरूरतमंद यात्रियों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ओआरएस सैशे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मिस्टिंग सिस्टम का परीक्षण के बाद इसे तत्काल प्रभाव से चालू कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म पर ठंडे पानी की बारीक फुहारें लगातार छोड़ी जा रही हैं, जिससे प्रतीक्षारत यात्रियों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है और वातावरण शीतल बना हुआ है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी यात्री-केंद्रित सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। यात्रियों को ओआरएस सैशे की सुविधा मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के निर्देशन में स्टेशनों और ट्रेनों में जरूरतमंद यात्रियों को ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट) सैशे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। टिकट स्टाफ कर रहा वितरण टिकट चेकिंग स्टाफ की ओर से यात्रियों को आवश्यकतानुसार ओआरएस सैशे वितरित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम किया जा सके। यात्रियों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में वाटर कूलर और पेयजल नलों की व्यवस्था की गई है। निशुल्क प्याऊ की भी व्यवस्था इसके अलावा रेलवे प्रशासन की विशेष पहल पर समाजसेवी संस्थाओं और स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से निशुल्क प्याऊ भी संचालित किए जा रहे हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button