विज्ञापन दें / सहयोग करें

हॉर्न बजाने पर विवाद, कपड़ा व्यापारी पर हमला: बलौदाबाजार के सुंदरावन में एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार – baloda bazar News

बलौदाबाजार के गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरावन में हॉर्न बजाकर साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में एक कपड़ा व्यापारी और उसके रिश्तेदारों पर लाठी-डंडों, ईंट और मुक्कों से हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीत

.

थाना गिधपुरी प्रभारी संदीप बंजारे ने बताया कि प्रार्थी कहर सिंह खूंटे (24 वर्ष), जो पलारी क्षेत्र का निवासी है और कपड़ा बेचने का काम करता है, 19 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे सुंदरावन गांव से कपड़ा बेचकर लौट रहा था। गांव के मोड़ पर कुछ लोग रास्ते में खड़े थे। जब प्रार्थी ने साइड देने के लिए हॉर्न बजाया, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ, मुक्का, ईंट व लाठी से हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए रिश्तेदारों को भी आरोपियों ने पीटा

बीच-बचाव करने आए प्रार्थी के रिश्तेदारों को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद प्रार्थी की शिकायत पर थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 137/2025, धारा 109, 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी संदीप बंजारे और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई की। घटना के 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ग्राम सुंदरावन निवासी योगेश पुरैना (30 वर्ष), रिकी उर्फ राकेश पुरैना (26 वर्ष), रामकिशुन डीडी (28 वर्ष) और एक अपचारी बालक शामिल हैं। सभी को 20 अक्टूबर 2025 को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button