विज्ञापन दें / सहयोग करें

देवर ने भाभी के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, LIVE VIDEO: हालत गंभीर, 33 डिसमिल जमीन के लिए मनमुटाव था; हिरासत में आरोपी – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 33 डिसमिल जमीन के लिए देवर ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से मारा, इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना 16 जुलाई की रात 11 बजे की है।घायल महिला का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है जहां 24 घंटे से वह अचेत पड़ी है।

.

मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। ग्राम भैंसदा में दोनों का घर आमने-सामने है। आरोपी देवर हितेंद्र तरुण (29 साल) अपने बड़े भाई की 33 डिसमिल जमीन को 8 लाख में मांग रहा था, जबकि उसकी बाजार में कीमत करीब 14 लाख थी।

बड़े भाई गिरधर सूर्यवंशी (40 साल) ने पता किया, जहां ज्यादा रेट मिल रहा था, वहां बेच दिया। इसे लेकर दोनों भाई के बीच 15 दिन से विवाद था। जिसके बाद आरोपी ने घर घुसकर अपनी भाभी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। घटना के वक्त वह नशे में था। फिलहाल आरोपी हिरासत में है।

देखिए हमले की लाइव तस्वीरें-

युवक ने पहले दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खुलते ही कुल्हाड़ी लेकर घुसा आरोपी।

पति-पत्नी मिन्नतें करते रहे, लेकिन आरोपी नहीं माना। पहले डराया, फिर हमला कर दिया।

महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी, हालत गंभीर बताई जा रही है।

मारने के बाद वहां से भाग गया था आरोपी

हमले से महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। फिलहाल, उसकी हालत 24 घंटे बाद भी गंभीर बनी हुई है। महिला के पति गिरधर सूर्यवंशी के मुताबिक, रात में दोनों घर पर थे, तभी आरोपी युवक दरवाजा खटखटा कर अंदर घुसा। वह अपने साथ कुल्हाड़ी लेकर आया था।

पति-पत्नी और युवक के बीच बहस हुई। युवक ने पहले कुल्हाड़ी उठाकर दोनों को डराया, फिर सीधे महिला के सिर पर वार कर दिया। महिला पर हमले के बाद उसने पति पर भी वार करने की कोशिश की, लेकिन पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।

महिला के पति ने बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला किया, लेकिन पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

कैसे बना लाइव वीडियो

आरोपी पिछले कई दिनों से पीड़ित पक्ष को परेशान कर रहा था। पहले भी घर घुसकर विवाद कर चुका था, जिससे दंपती डरे-सहमे हुए थे। घटना वाली रात जब जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। इस दौरान महिला के पति ने कैमरा ऑन कर सामने रख दिया था।

गिड़गिड़ाते रहे पति-पत्नी

2 मिनट के वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि आरोपी आरोपी हितेंद्र तरुण (29 साल) ने घर घुसते ही पति-पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी तान दी और डराने लगा। दोनों मना करते रहे, इसी बीच पूरी ताकत के साथ मारा। वीडियो में आवाज भी सुनी जा सकती है।

हमले से महिला का सिर पर गहरी चोट है, काफी खून बह गया है। बिलासपुर सिम्स में इलाज जारी है।

हिरासत में आरोपी

एसपी विवेक पांडेय ने बताया कि, पुलिस ने घायल महिला को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की स्थिति अभी गंभीर है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद आरोपी और उसका पूरा परिवार ताला लगाकर भाग गया था।

…………………….

छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मूड ऑफ था इसलिए चाकू से 25-30 बार गोद डाला…VIDEO: खून लगे चाकू के साथ इंस्टाग्राम में डाली स्टोरी, लिखा-जेल में मेरा राज,मारूंगा मतलब मारूंगा

धमतरी में युवक को बीच सड़क चाकू से 25-30 बार गोदकर मार डाला।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने दूसरे युवक को बीच सड़क चाकू से 25-30 बार गोदकर मार डाला। मर्डर का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह लगातार वार करते नजर आ रहा है। वारदात के वक्त सड़क पर खून ही खून फैल गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button