विज्ञापन दें / सहयोग करें

डिप्टी सीएम बोले-कांग्रेस ने वोट-घोटाले का नया तरीका इजाद किया: शर्मा ने कहा- मोहम्मद अकबर ने कवर्धा में गलत तरीके से कई लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए – Raipur News

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ रैली के बीच छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस को रैली नहीं करने की बात कही । प्रेस कांफ्रेस कर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि विजय शर्मा का बयान वोट चोरी के नाम पर कांग्रे

.

शर्मा ने बताया कि कवर्धा में 2023 के चुनाव के दौरान मों अकबर ने लोगों के वोटर जुड़वाए है। शर्मा ने कहा क रियाज हुसैन 75 साल के व्यक्ति ने फॉर्म 6 से अपना नाम कवर्धा में जुड़वाया सिर्फ वोट करने के लिए। जब परिणाम आया उसके बाद उन्होंनें अपना हटवाकर फार्म 8 भरकर रायपुर पश्चिम विधानसभा में नाम जुड़वाया है। पहले से ही उनका नाम रायपुर के एक ही विधानसभा में है। इसी तरह रमीज कुट्टी ने नया फार्म भरकर कवर्धा में नाम जुड़वाया। शर्मा ने बताया कि फार्म 6 जमा रमीज ने खुद को कवर्धा का निवासी बताया जबकि अपने पासपोर्ट में पता बताया।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा,मंत्री खुशवंत साहेब और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शर्मा ने कहा कि ऐसे कई लोगों की लिस्ट है। ये सारी जो गड़बड़िया है वह उसी के सुधार के लिए SIR किया जा रहा है। शर्मा ने 5 से 7 लोगों को नाम और उनके बारे जानकारी देकर बताया कि ये मोहम्मद अकबर के इशारे में हुआ और इसे उन्हें राहुल गांधी को बताना चाहिए और इसे ठीक करने के लिए SIR किया जा रहा है।

वोट घोटाले के लिए नया तरीका इजात किया

डिप्टी सीएम शर्मा ने जिन लोगों के नाम और उनकी जानकारियां दी , उन्होंने कहा कि ये सारे नाम ऐसे है जिन्होंने कवर्धा में खुद को पहली बार मतदाता बताकर फार्म 6 भरा लेकिन इनके नाम अलग विधान सभा में भी है। औऱ कई के पास 2 से 3 एपिक नंबर है।

शर्मा ने कहा कि जैसे पुरानी सरकार ने शराब घोटाला माइनिग घोटाले के लिए नया तरीका इजात किया, वैसे ही वोट घोटाले के लिए नया तरीका कांग्रेस ने इजात किया ।

कांग्रेस को SIR का विरोध नहीं करना चाहिए

विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को SIR का विरोध नहीं करना चाहिए। हमने जो गड़बड़िया बताई अगर वे इस तरह की बातों को लेकर कहेंगे SIR गलत है तो कांग्रेस खुद कटघरे में खड़े होगें। इन सभी चीजों को ही ठीक करने का नाम SIR है कांग्रेस को इसका विरोध नहीं करना चाहिए

शर्मा ने कहा कि इलेक्शन कमिशन की ओर से इस पूरे देश में SIR किए जाने की घोषणा की गई है मैं स्वागत करता हूं। मतदाता सूची का शुद्धिकरण हमेशा होना चाहिए और हर साल होना चाहिए।

दंडात्मक कार्रवाई भी करवाएंगे

शर्मा ने कहा जिन लोगों ने गलत तरीके और जानकारी देकर मतदाता सूची में नाम जुड़ाया है। इस मामले में हमने शिकायत की है और इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाएंगे और लोगों के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई भी करवाएंगे ।

डिप्टी सीएम ने कहा कि यह मेरे विधानसभा क्षेत्र का मामला है। हम दंडात्मक कार्यवाही करवाएंगे में भी हम आपको यह बातें बता कर छोड़ देंगे ऐसा नहीं है । हमारा पुराना एक्सरसाइज है इसमें प्रशासन की भी जांच है उसकी भी रिपोर्ट है और इन सब चीजों को लेकर हम एक बार न्यायालय में भी गए हैं एक बार हम एक बार फिर न्यायालय में जाएंगे।

नए वोटर ही फॉर्म 6 भर सकते है

विजय शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरना होता है। जिनका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है वे ही फार्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वाते है। लेकिन यहां जिनका नाम पहले से ही मतदाता सूची में है उन्होंनें फिर से फार्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वाया है।

खबर अपडेट हो रही है….


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button