बलौदाबाजार में चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों का धरना: नियमितीकरण की मांग, अन्य जिलों की तरह कार्रवाई की मांग; अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी – baloda bazar News
बलौदाबाजार में लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ का धरना
बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बुधवार को आदिवासी विकास विभाग के सामने धरना दिया। कर्मचारियों ने विभाग के सहायक आयुक्त संजय कुर्रे के खिलाफ नारेबाजी की।
.
संघ के सचिव वृष केतु टंडन ने कहा कि उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। अन्य जिलों में कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है। लेकिन बलौदाबाजार के कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
कर्मचारी नेता कुंवारियां जायसवाल ने मांगें न मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विभागीय अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों से नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। धरने में सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है। विभागीय अधिकारियों की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Source link













