विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिर्रा में 10वीं-12वीं का परीक्षा केंद्र बनाने की मांग रखी – janjgir champa News


बिर्रा | ग्राम पंचायत बिर्रा की सक्रिय पंचायत बॉडी ने गुरुवार को शासकीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। शिक्षा की गुणवत्ता देखी गई। आगामी परीक्षाओं की तैयारी परखीं गई। टीम ने शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बिर्रा, शासकीय दीवान दुर्गेश्वर सिंह हायर सेकंडरी स्कूल बिर्रा, बालिका कस्तूरबा गांधी विद्यालय, शासकीय प्राथमिक शाला बिर्रा का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान सरपंच पीली बाई साहू, पंचों ने कक्षाओं में जाकर छात्रों से पढ़ाई की स्थिति पूछी। पाठ्यक्रम की प्रगति जानी। पढ़ाने के तरीके पर बात की। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। हाई स्कूल बिर्रा के मेधावी विद्यार्थियों ने परीक्षा-पूर्व तैयारी, प्री-टेक्स्ट परीक्षाओं को लेकर सकारात्मक जानकारी दी। दीवान दुर्गेश्वर सिंह हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने भौतिकी, रसायन जैसे विषयों में शिक्षकों की कमी बताई। पीली बाई साहू ने कहा कि कमी की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। जल्द व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई नियमित होनी चाहिए। गुणवत्ता बनी रहनी चाहिए। ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। उपसरपंच प्रतिनिधि गोपाल कश्यप ने कहा कि आगामी 10वीं, 12वीं की परीक्षा का सेंटर बिर्रा में ही हो, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि लगातार प्रयास कर रहे हैं। 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने वाले छात्रों को ग्राम पंचायत बिर्रा सम्मानित करेगी। इस दौरान पीली बाई साहू, गोपाल कश्यप, एकांश पटेल, प्रकाश देवांगन, कमला प्रसाद कटकवार, छोटेलाल कैवर्त्य, बलराम कश्यप, भोलाराम देवांगन, राधेश्याम केशरवानी, राहुल कश्यप, बूंदराम यादव, बुदेश, हेमंत, सिंधु, प्रदीप साहू सहित पंचायत सदस्य मौजूद रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button