जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन: धमतरी में 22 फीट की ऊंचाई पर लटकाई गई हांडी को 3 फीट के गोविंदा ने फोड़ा – Dhamtari News
छत्तीसगढ़ के धमतरी में जन्माष्टमी पर श्रीराम हिंदू संगठन की ओर से दही हांडी महोत्सव का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। तीन टोलियों ने दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता में भाग लिया। हर टोली को दो से तीन बार हांडी तोड़ने का
.
महोत्सव में धमतरी जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों ने हिस्सा लिया। क्रेन की मदद से 22 फीट की ऊंचाई पर लटकाई गई हांडी को 3 फीट के गोविंदा ने फोड़ा। इस दौरान भक्त डीजे की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए।
रात के 3 बजे तक चला कार्यक्रम
रात करीब 3 बजे हांडी फोड़ने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद विजेता टोलियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री राम हिंदू संगठन के संयोजक प्रवीण साहू ने बताया कि दही हांडी महोत्सव कई सालों से किया जा रहा है। धमतरी शहर-ग्रामीण और आसपास क्षेत्र के डोली दही हांडी महोत्सव में शामिल हुए।
परंपरा को जागृत रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन
उन्होंने कहा कि हर साल अपने सनातन धर्म की परंपरा को जागृत रखने के लिए इस तरह का आयोजन करते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी को याद रहे। इस आयोजनों से युवाओं को जोड़ने का प्रयास रहता है और यह हमेशा चलते रहेगा।
Source link












