विज्ञापन दें / सहयोग करें

दाबेली संचालक की मौत, पत्नी भी बोली-हत्या की आशंका: आईजी ने बनाई विशेष जांच टीम, सीएसपी ने दर्ज किया पत्नी का बयान – Ambikapur (Surguja) News



अंबिकापुर के मिशन चौक स्थित टुनटुन दाबेली सेंटर के संचालक अमन ओझा की झारखंड में संदिग्ध मौत के मामले में सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने विशेष जांच टीम बनाई है। यह टीम मौत के कारणों की जांच करेगी। अंबिकापुर सीएसपी ने अमन ओझा की पत्नी आंचल का बयान भी दर्ज किया है। आंचल ने भी पति के हत्या की आशंका जताई है। आंचल एवं अमन ओझा ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। आंचल ने बताया कि अमन ओझा के नशे की आदत एवं आए दिन मारपीट से परेशान होकर वह बेटी के साथ अलग रह रही थी। अमन ने उसे बदनाम करने के लिए मुस्लिम लड़के के साथ भाग जाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो शेयर किया था। ब्राम्हण समाज की मांग पर बनाई गई जांच टीम
अमन ओझा का शव 10 मई को झारखंड के रंका थाना क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला था। पार्षद आलोक दुबे एवं ब्राम्हण समाज ने सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग रखी थी। आईजी ने अंबिकापुर सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में जांच टीम बनाई है। टीम में अंबिकापुर कोतवाली एवं रामानुजगंज के थानेदार शामिल हैं। राहुल बसंल ने गुरुवार को अमन ओझा की पत्नी आंचल का बयान दर्ज किया। अमन की पत्नी आंचल ने बताया कि दोनों ने करीब पांच साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। अमन ओझा नशे का आदी था। उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी दाखिल कराना पड़ा था। वह मारपीट करता था और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस कारण वह घर छोड़कर बेटी के साथ एक किराए के मकान में रह रही थी। पत्नी आंचल ने आरोप लगाया कि अमन कई लड़कियों से बात करता था और इसके सबूत के कई फोटोग्राफ्स उसके पास हैं। वह शराब के अलावा दूसरे नशा कभी आदि हो चुका था, मानसिक स्थिति उसकी खराब रहने लगी थी. तब उसका इलाज रांची में भी हुआ था। पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
आंचल ने बताया कि अमन की हरकतों से परेशान होकर वह किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ रह रही थी। किसी भी मुस्लिम युवक या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ उसका कोई संबंध नहीं था। वह उसे जानबूझकर बदनाम करना चाह रहा था। आंचल ने यह भी कहा कि अमन ओझा की मौत किसी हादसे में नहीं हुई है, क्योंकि उसकी लाश सड़क से काफी दूर मिली है। उसने आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर लाश को फेंका गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button