रामनवमी पर रामानुजगंज में उमड़ा जनसैलाब: 15 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, निकली भव्य राम दरबार झांकी रैली – Balrampur (Ramanujganj) News
रामानुजगंज नगर में रामनवमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। रामनवमी आयोजन समिति ने नगर में आकर्षक राम दरबार की झांकियों के साथ एक विशाल रैली निकाली। इस आयोजन में करीब 15 हजार से अधिक नगरवासी शामिल हुए। रैली में एक दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां शामिल थीं। यह रैली लगभग डेढ़ किलोमीटर से अधिक लंबी थी और नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। राम दरबार की भव्यता आकर्षण का केंद्र रैली के दौरान जगह-जगह नगरवासियों ने झांकियों का भव्य स्वागत किया। फूलों की बारिश, जलपान और स्वागत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। राम दरबार की झांकियों की भव्यता और साज-सज्जा लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। आयोजन समिति के प्रमुख और नगर पालिका अध्यक्ष रमन वालो ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी कई दिनों पहले से ही बड़े स्टार पर की जा रही थी। उन्होंने नगरवासियों के सहयोग और उत्साह को आयोजन की सफलता का श्रेय दिया। पूरा नगर राममय माहौल में डूबा नजर आया, जहां श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
<












