विज्ञापन दें / सहयोग करें

Academic Credit Bank: पढ़ाई बीच में छोड़ दी तो भी नहीं डूबेगी मेहनत! डिजिटल बैंक में सुरक्षित रहेंगे क्रेडिट, नई सुविधा से जुड़े छत्तीसगढ़ के 33 जिले

Student Credit Transfer: अब किसी विद्यार्थी की पढ़ाई बीच में छूटने पर उसके अब तक के साल बर्बाद नहीं होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत लागू की गई एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) व्यवस्था विद्यार्थियों की पढ़ाई से अर्जित क्रेडिट को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखेगी। विद्यार्थी पारिवारिक, आर्थिक या अन्य कारणों से पढ़ाई रोकने के बाद जब दोबारा उच्च शिक्षा से जुड़ना चाहेगा तो पहले अर्जित क्रेडिट के आधार पर आगे की पढ़ाई जारी रख सकेगा। इससे उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों के लिए मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का रास्ता आसान हुआ है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button