विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी आज, संभागभर में प्रदर्शन: कई प्रमुख मार्गों में कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन घंटे बंद रहेगा भारी वाहनों का परिचालन – Ambikapur (Surguja) News


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 22 जुलाई को प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तार खिलाफ जिलों में चक्काजाम करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा अम्बिकापुर में बनारस रोड प

.

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अंबिकापुर में बनारस मार्ग पर कांग्रेस का चक्काजाम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया कि बनारस रोड छत्तीसगढ़ को उत्तर भारत से जोड़ता है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में मालवाहक वाहनों की आवाजाही रहती है। इस कारण बनारस रोड का चयन चक्काजाम के लिए किया गया है।

चक्काजाम से एम्बुलेंस और स्कूली बच्चों के वाहनों को मुक्त रखा गया है। चक्काजाम स्थल के आसपास आम नागरिकों के आवागमन के लिए कई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं।

चक्काजाम के बाद विद्युत कार्यालय का करेंगे घेराव चक्काजाम कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस द्वारा बिजली न्याय आंदोलन के तहत नमनाकला स्थित विद्युत विभाग के डीई कार्यालय का घेराव करेगी। घेराव के लिए चक्काजाम स्थल से ही कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिजली ऑफिस के घेराव के लिए दोपहर 2 बजे रैली की शक्ल में रवाना होंगे।

संभागभर में कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस का प्रदर्शन सूरजपुर, कोरिया, एमसीबी एवं बलरामपुर जिलों में भी तय किया गया है। इन स्थानों पर भी मुख्यमार्गों में कांग्रेस घेराव करेगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button