विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांग्रेस ने प्रशिक्षण शिविर की तारीख बदली: पहले 21 जून से था कार्यक्रम, अब 20 से शुरू होगा प्रशिक्षण, राहुल गांधी भी होंगे शामिल – Raipur News



छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह आवासीय प्रशिक्षण शिविर 21 से 30 जून तक प्रस्तावित था, लेकिन अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने नई तारीख जारी कर दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण शिविर 20 से 29 जून 2026 तक आयोजित होगा। कांग्रेस संगठन की ओर से जारी नई सूचना में सभी जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे 20 जून की शाम 6 बजे तक रायपुर जिले के अभनपुर स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन, चांदी मोड़ पहुंचना सुनिश्चित करें। संगठन सृजन अभियान के तहत होगा प्रशिक्षण यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए आयोजित किया जा रहा है। शिविर में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, राजनीतिक रणनीति और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले AICC ने 21-30 जून की तारीख तय की थी गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र में प्रशिक्षण शिविर 21 से 30 जून तक आयोजित करने की जानकारी दी गई थी। अब प्रदेश कांग्रेस संगठन की ओर से नई सूचना जारी कर कार्यक्रम को एक दिन पहले शुरू करने का फैसला लिया गया है। एक दिन के लिए आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है। पहले जारी पत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के किसी एक दिन शिविर में पहुंचकर जिला अध्यक्षों को मार्गदर्शन देने का भी उल्लेख किया गया था। प्रदेश कांग्रेस संगठन इस प्रशिक्षण को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मान रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button