विज्ञापन दें / सहयोग करें

सूरजपुर में बढ़ती चोरियों पर कांग्रेस का आक्रोश: SSP से की SIT बनाने की मांग, बोले- आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही – Surajpur News



सूरजपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातओं को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी प्रशांत ठाकुर से मुलाकात कर जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें जिले में सक्रिय चोर गिरोहों को जल्द से जल्द पकड़ने की अपील की गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने कहा कि पुलिस की कथित निष्क्रियता के कारण चोरों के हौसले बढ़े हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। वहीं, पूर्व संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े ने एसआईटी बनाकर जल्द से जल्द गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग की। वहीं, एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चर्चित बांगों बांध हत्याकांड में आया फैसला जिले के चर्चित बांगों बांध हत्याकांड में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मानवेन्द्र सिंह ने अहम फैसला सुनाया है। न्यायालय ने हत्या के मुख्य आरोपी सुखसाय उर्फ गवटियां बरगाह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, साक्ष्य छुपाने में सहयोग करने वाले उसके पिता महाबीर बरगाह को 3 साल के सश्रम कारावास की सजा दी गई है। यह मामला 11 सितंबर 2021 का है, जब थाना प्रेमनगर पुलिस को बांगों बांध के डुबान छोटे छुरी में एक व्यक्ति का पैर पानी के ऊपर दिखने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी। उसकी पहचान 22 वर्षीय सुरेन्द्र यादव, निवासी हनुमानगढ़, थाना रामानुजनगर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत को हत्यात्मक बताया। जांच में खुला हत्या का राज इसके बाद थाना प्रेमनगर में अज्ञात के खिलाफ अपराध क्रमांक 85/21 के तहत धारा 302 और 201 भादवि में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि 5 सितंबर 2021 को मृतक सुरेन्द्र अपने जीजा सुखसाय के साथ विध्यांचल गया था। रात में सुरेन्द्र के पिता के मेडिकल दस्तावेज फाड़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर सुखसाय ने लकड़ी की पराठी से सुरेन्द्र के सिर पर वार किया और बाद में रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव और साइकिल बांध में फेंककर मिटाए साक्ष्य वारदात के बाद आरोपी ने शव को बोरे में भरकर साइकिल पर लादा और अपने पिता महाबीर के साथ छोटे छुरी बांध पहुंचा। वहां शव और साइकिल में पत्थर बांधकर दोनों को पानी में फेंक दिया, ताकि साक्ष्य नष्ट हो जाएं और पुलिस को घटना का पता न चल सके। पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर सुनाया गया फैसला मामले की जांच कर एसआई निर्मल राजवाड़े ने पुख्ता साक्ष्य जुटाते हुए न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक रमेश सिंह कुशवाहा ने पैरवी की। हत्या और साक्ष्य मिटाने के अपराध में सजा न्यायालय ने सुखसाय को धारा 302 भादसं. के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही धारा 201/34 भादसं. के तहत 3 वर्ष के सश्रम कारावास और 200 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं महाबीर बरगाह को धारा 201/34 भादसं. के तहत 3 वर्ष के सश्रम कारावास और 100 रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button